कंप्यूटर { COMPUTER }
कंप्यूटर किसे कहते है | What is Computer in Hindi
कंप्यूटर word अंग्रेजी शब्द Compute से मिल कर बना है इसका मतलब होता है (Calculation) करना। इसे कुछ लोग calculating device के नाम से भी जानते हैं। सर्वप्रथम जब कंप्यूटर की उत्पत्ति की गई थी तब यह सिर्फ Calculat और कुछ निर्धारित काम ही कर सकता था।
आज के समय की बात करें तो कंप्यूटर बहुत से काम (जैसे की भारी मात्रा में डाटा संग्रहीत करना, दूर बैठे व्यक्ति से email द्वारा बात करना, इंटरनेट द्वारा किसी भी वास्तु की जानकारी जुटाना आदि) बड़ी आसानी से कर सकता है। आज कंप्यूटर एक तीव्र शत प्रतिशत और सही परिणाम देने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो की संग्रह किये गए प्रोग्राम के आधार पर डाटा को ग्रहण करके परिणाम को आउटपुट इकाई में भेजता है।
कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है | Full Form of Computer in Hindi
C = Common
O = Operating
M = Machine
P = Particularly
U = Used For
T = Technology
E = Education &
कंप्यूटर की पीढियां | Generation of Computer in Hindi
कम्प्यूटरों के विकास को समझने के लिए इन्हे पांच पीडियों (five generation) में बांटा गया है। इससे हमें कम्प्यूटरों की तकनीक में हुई प्रगति की जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलती है। प्रत्येक कंप्यूटर के मूलभूत सिद्धांत व उनके किसी भाग के नवीन रूप में विकसित होने पर एक नयी पीड़ी की शुरुआत होती है। कम्प्यूटर्स की पीडियों को उनके काल (Period) तथा प्रयुक्त तकनीक को नीचे बताया गया है।
1. प्रथम पीढ़ी (First Generation)
सन 1946 से सन 1956 तक विकसित हुए कम्प्यूटर्स को First generation के रूप में जाना जाता है। प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर का डेवलपमेंट vaccum tube की तकनीक से हुआ था। पहली पीढ़ी के कंप्यूटर के कुछ उद्धरण हैं IBM-650, IBM-701, UNIVAC, ENIAC, EDVAC आदि।
2. द्वितीय पीढ़ी (Second Generation)
सन 1956 से सन 1964 तक विकसित हुए कम्प्यूटर्स को Second generation के रूप में जाना जाता है। द्वितीय पीढ़ी के कंप्यूटर का डेवलपमेंट vaccum tube के स्थान पर tranisitor की तकनीक से हुआ था। दूसरी पीढ़ी के कुछ कंप्यूटर के उदहारण दिए जाएँ तो इसमें IBM 7094, Honeywell 400, UNIVAC 1108, CDC 1604, CDC 3600 जैसे कंप्यूटर शामिल हैं।
3. तृतीय पीढ़ी (Third Generation)
सन 1964 से सन 1971 तक विकसित हुए कम्प्यूटर्स को Third generation के रूप में जाना जाता है। तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर का डेवलपमेंट IC integrated circuit की तकनीक से हुआ था। तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर के कुछ उद्धरण हैं IBM 360, IBM 370, PDP-8, PDP-11, ICL 2900 आदि।
4. चतुर्थ पीढ़ी (Fourth Generation)
सन 1971 से सन 1985 तक विकसित हुए कम्प्यूटर्स को Fourth generation के रूप में जाना जाता है। चौथी पीढ़ी के कंप्यूटर का डेवलपमेंट VLSI (Very large scale integration) की तकनीक से हुआ था। चौथी पीढ़ी में IBM 4341, PUP 11, DEC 10, STAR 1000 आदि कंप्यूटर बनाये गए थे।
5. पंचम पीढ़ी (Fifth Generation)
सन 1985 से अब तक विकास हो रहे कम्प्यूटर्स को Fifth generation के रूप में जाना जा रहा है। पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर का डेवलपमेंट ULSIC (Ultra large scale integration circuit) और Artificial intelligence की तकनीक से हो रहा है। पांचवी पीढ़ी में Desktop, Laptop, UltraBook, NoteBook और Chromebook जैसे कंप्यूटर के मॉडल बाजारों में उपलब्ध हैं।

Comments
Post a Comment